Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor
सरायपाली : संकुल केंद्र कन्या शाला सरायपाली में टी एल एम मेला का आयोजन

संकुल केंद्र कन्या सरायपाली में दिनांक 9 फरवरी 2026 को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य श्री दिलीप कुमार नायक एवं निर्णायक के रूप में श्री उमेश कुमार सामंतराय व्याख्याता एवं श्रीमती सुलोचना नायक व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक सरायपाली विद्यालय रहे। उक्त कार्यक्रम में संकुल केंद्र कन्या शाला के अंतर्गत आने वाले समस्त 6 शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं 2 उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रतिभागिता की गई। प्राचार्य महोदय श्री नायक द्वारा सहायक शिक्षण सामग्री की उपयोगिता के बारे में बतलाया गया तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान अधिक से अधिक इसका उपयोग सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। संकुल समन्वयक श्री श्रवण कुमार प्रधान ने शिक्षकों को टीएलएम के बारे में बताया की हर एक वह वस्तु टीएलएम है जिससे कि कोई विद्यार्थी सीखता है चाहे वह चित्र रूप में हो, शब्द रूप में हो,भौतिक रूप में हो या वीडियो के रूप में हो।

उक्त कार्यक्रम में गणित ,विज्ञान,हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषय के सहायक शिक्षक सामग्री का प्रदर्शन किया गया। संकुल केंद्र कन्या सरायपाली के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लुकापारा, लाखनपाली ,बस्ती सरायपाली, महलपारा ,कन्या आश्रम सरायपाली तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक लुकापारा एवं कन्या सरायपाली के शिक्षक/ शिक्षिका उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।







