Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब नागरिकों को जमीन से जुड़े कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य के राजस्व मंत्री ने ‘भुइयां चैटबॉट’ और ‘ऑटो-डाइवर्जन’ सुविधाओं की शुरुआत की, जिससे नामांतरण, खसरा-बी1 जानकारी और अन्य सेवाएं मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
चैटबॉट से प्राप्त होंगी जानकारी
भुइयां चैटबॉट के जरिए नागरिक विशेष मोबाइल नंबर 7289056060 पर व्हाट्सऐप मैसेज या मिस्ड कॉल देकर जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें नामांतरण की स्थिति, खसरा-बी1 नकल, आधार-मोबाइल लिंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह सेवा सरल, तेज और पारदर्शी है।
सबसे बड़ा सुधार ‘ऑटो-डाइवर्जन’ में आया है। भूमि उपयोग परिवर्तन (डाइवर्जन) के आवेदन पर यदि 15 दिनों के अंदर कोई आपत्ति नहीं आती, तो आवेदन स्वतः स्वीकृत हो जाएगा। इससे लंबी प्रतीक्षा और भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी, साथ ही प्रशासनिक प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ेगी। ये सुविधाएं आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आई हैं। सरकार का लक्ष्य डिजिटल छत्तीसगढ़ बनाने का है, जहां राजस्व कार्य ऑनलाइन और मोबाइल से ही हो सकें।







