Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

सरायपाली : बस्तीपाली व दाऊगुडी आँगनबाड़ी केंद्र मे तिथि नेवता भोज का आयोजन ।

महासमुंद/सरायपाली :- शासन के निर्देशानुसार डी पी ओ श्री टिकवेन्द्र जाटवर, परियोजना अधिकारी श्री रामसिंग मीरी और पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में आँगनबाड़ी केंद्र बस्तीपाली व दाऊगुडी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बस्तीपाली के मानसी दास वैष्णव का जन्मदिवस व दाऊगुडी आँगनबाड़ी परिवार के सहायिका श्रीमती रीता जी की जन्मदिवस के अवसर पर आँगनबाड़ी के बच्चों को तिथि नेवता भोज दिया गया।

छोटे बच्चों के साथ लगाव ,आँगबाड़ी को अपने परिवार मानते हुए बच्चों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दाल ,चावल, गोभी टमाटर की सब्जी, खीर, पुड़ी पापड़ केला संतरा, और गुलाब जामुन दिया गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया, बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए।

महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक ने कहा की तिथि नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है । इस प्रकार के कार्यक्रम से आँगनबाड़ी और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। आँगनबाड़ी परिवार ने तिथि नेवता भोज के लिए मानसी दास वैष्णव व रीता सहायिका का और उनके परिवार को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता श्रीमती गजमोती नायक, श्रीमती पूर्णिमा नायक व बच्चे उपस्थित रहे ।







