सरायपाली विकासखंड में 09 से 18 फरवरी तक आँगनबाड़ी केंद्रो मे वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों, किशोरी बालिकाओं, शिशुवती एवं गर्भवती महिलाओं का वजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज सरायपाली परियोजना के 12 सेक्टर मे वजन त्यौहार मनाया गया । सेक्टर- रूढ़ा मे क्लस्टर अंतर्गत वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों के वजन का अवलोकन किया गया तथा वजन एवं पोषण स्तर की जांच उपरांत अतिथियों द्वारा पालकों को पोषण रिपोर्ट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

पर्यवेक्षक श्रीमती चद्रिका कुमार सरायपाली द्वारा बताया गया की इस अभियान के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की नियमित जांच कर कुपोषण की पहचान तथा समय रहते आवश्यक उपचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


बलौदा सेक्टर के आँगनबाड़ी केंद्र बलौदा c मे वजन त्यौहार मनाया गया अतिथि के रूप मे सम्माननीय सरपंच सरस्वती सेठ, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सारदा तिवारी, जनपद सदस्य पदमिनी भोई की उपस्थिति में वजन ऊंचाई लिया गया।


इस अवसर पर्यवेक्षक श्रीमती पी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास उज्ज्वल भविष्य की नींव है। पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा अग्रवाल ने कहा कि जीवन के प्रारंभिक छह वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवधि में पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने से बच्चों को कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है ।

परियोजना अधिकारी श्री रामसिंग मीरी सरायपाली ने पालकों से अपील की है कि वे बच्चों का नियमित वजन कराएं, टीकाकरण समय पर करवाएं तथा घर पर स्वच्छता एवं संतुलित आहार का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से कहा कि बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य की रक्षा आप सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वजन के साथ-साथ बच्चों की लंबाई, पोषण स्तर एवं सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की भी जांच की गई। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष पोषण आहार, चिकित्सा सुविधा एवं निरंतर निगरानी से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कार्यक्रम के दौरान पालकों को पोषण संबंधी चार्ट, आहार तालिका एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, साफ पानी का उपयोग एवं नियमित टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया ।


पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक प्रशासनिक अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा सभी से अपील की गई कि वजन त्यौहार के अंतर्गत सभी पालक अपने 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से लेकर आएं। वजन जांच के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली पोषण रिपोर्ट एवं सलाह को गंभीरता से अपनाएं। इसके साथ ही आयरन, कैल्शियम, विटामिन युक्त आहार, हरी सब्जियां, फल, दूध एवं दालों को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की भी अपील की गई ।

error: Content is protected !!