Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor
सरायपाली : संकुल केंद्र सिंघोड़ा में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

विकासखंड मुख्यालय सरायपाली से 25 किलोमीटर की दूरी में स्थित संकुल केंद्र समग्र शिक्षा सिंघोड़ा में संकुल स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी महसमुंद विजय कुमार लहरे,डीएमसी महासमुंद रेखराज शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संकुल प्रभारी डॉ. गेस मोती पटेल तथा संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

जिसमें संकुल केंद्र सिंघोड़ा के आठ प्राथमिक विद्यालय एवं दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा कक्षा अध्यापन के समय टीएलएम का उपयोग किस तरह किया जाता है एवं बच्चों को इससे क्या लाभ मिलते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों ने टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई।
इस मेले में शा.प्रा .शाला लखनपुर,
शा.प्रा.शाला बटकी गीता नायक
,शा.प्रा.शाला दिवानपाली चन्द्रभान नायक,
शा.प्रा.शाला पलसाभाड़ी प्रदीप कुमार छत्रे,
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोंड़ा क्षीरसागर चौहान, शा.प्रा.शाला जामदलखा अरूण कुमार राज,
शि.प्रा.शाला रिमजी मनोरंजन प्रधान
,शा.उच्च प्रा.शा रिमजी ओमप्रकाश साव,
शा.उच्च प्रा.शा.सिंघोंड़ा रत्तीलाल पटेल ने भाग लिया।
ज्ञात हो कि इसके बाद प्रतियोगिता विकासखंड स्तर पर आयोजित होगी। इसके लिए संकुल प्रभारी एवं संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों द्वारा उक्त चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।







