जिला मेडिकल कॉलेज महासमुंद में महिला ने चार बेटियों को दी जन्म

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद:- जिला मेडिकल कॉलेज महासमुंद में चिकित्सा इतिहास का एक दुर्लभ और गर्व का क्षण सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चियों को जन्म दिया है। महासमंद के शासकीय चिकित्सालय में यह अब तक का पहला मामला बताया जा रहा है जिसमें 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में चार बच्चों वाली गर्भावस्था को सफलतापर्वक मैनेज किया गया
चिकित्सकों के अनसार चार बच्चों वाली प्रेग्ेंसी अत्यंत दूर्लभ होती है जो सामान्यतः 5 से 7 लाख गर्भधारण में किसी एक में देखने को मिलती है। खास बात यह रही कि संबंधित महिला पहली बार गर्भवती थी और वह मेडिकल कॉलेज की बुक की हई मरीज थी।डॉक्टरों ने बताया कि महिला को 33वें हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था और लगातार कड़ी निगरानी में रखा गया। गरुवार को गर्भ में पानी का रिसाव (लीकेज) शुरू होने के बाद चिकित्सकीय सलाह पर सिजेरियन सेक्शन किया गया., जिसके बाद महिला ने चार बच्चियों को जन्म दिया।
डॉक्टर नेहा ठाकुर ने जानकारी दी कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि सभी चारों नवजात शिश् प्री-मैच्योर हैं, क्योंकि उनका जन्म आठ माह में हुआ है। इसी कारण उन्हें विशेष देखभाल के लिए नर्सरी में भर्ती किया गया है और चिकित्सकों की सतत निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि समय से पहले जन्म लेने के बावज्ूद चारों बच्चियों की स्थिति स्थिर है और उन्हें आवश्यक मेडिकल केयर दी जा रही है। जानकारी के अनसार, चार बच्चियों को जन्म देने वाली महिला उडीसा प्रांत की निवासी है। जिला मेडिकल कॉलेज की डस उपलब्धि को चिकित्सा टीम की सतर्कता, समय पर निर्णय और बेहतर प्रबंधन क परिणाम माना जा रहा है। यह मामला न केवल महासमुंद बाल्कि पूरे अंचल के लिए चिकित्सकीय सफलता का उदाहरण बन गया है

 

error: Content is protected !!