Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- जय बुढ़ादेव क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पझरापाली मे किया गया है, जिसका भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया । उद्घाटन समारोह मे मुख्यातिथि के रूप मे सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री जी सम्मिलित हुई ।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा क्रिकेट संस्कृति को सुदृढ़ करना है
उद्घाटन समारोह में जनपद पंचायत सदस्य सरायपाली श्री उद्धव नन्द जी, सरपंच पझरापाली श्री हरिशंकर नेटी जी, सरपंच राजाडीह श्री चितरंजन प्रधान जी, उप सरपंच श्री बाबू लाल, पंच जगदीश सिदार, पंच बृजराम भास्कर,भाजपा कार्यकर्ता गण ,क्रिकेट आयोजक समिति के अध्यक्ष श्री गिरधारी ओगरे जी,समिति के सदस्य गण, नारी शक्ति, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया
मुख्य अतिथि श्रीमती भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल से अनुशासन, आपसी सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को हर स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती हैं
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने, नियमों का पालन करने तथा एक-दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया
मंचासीन अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं
शनिवार को ग्रामीण की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहाँ खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सहयोग का बेहतरीन प्रदर्शन किया







