स्वर्गीय किशन कुमार चौहान की स्मृति में जोगीडीपा प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को कराया गया नेवता भोज

सरायपाली :- शासकीय प्राथमिक शाला जोगीडीपा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन किया गया। शासन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सहभागिता एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इसी तारतम्य में ग्राम जोगीडीपा निवासी स्वर्गीय किशन कुमार चौहान की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोषी चौहान, पुत्रियाँ संध्या एवं तमन्ना तथा पुत्र योगेश चौहान द्वारा प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को आंशिक नेवता भोज कराया गया।


इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट खीर, पूड़ी, केला एवं मिक्चर वितरित किया गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए। परिवार द्वारा स्वर्गीय किशन कुमार चौहान की स्मृति में बच्चों के बीच इस प्रकार सेवा एवं सहयोग का भाव प्रदर्शित करना सराहनीय पहल रही।
नेवता भोज कार्यक्रम में संस्था प्रमुख, रसोइया, स्वीपर सहित प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे उपस्थित रहे।

http://वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक टच करे 👇 https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Recent Posts
error: Content is protected !!