माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए TET परीक्षा आयोजित करने संबंधी शासन स्तर से सहमति प्रदान की गई है।
🔹 जिन सेवारत शिक्षकों की सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक शेष है, उन्हें सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु संबंधित स्तर की TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
🔹 गैर-TET उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 2 बार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
🔹 परीक्षा CGSSB (छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल) की परीक्षा के अतिरिक्त होगी।
🔹 विभागीय TET का आयोजन निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से CBT (Computer Based Test) के रूप में कराया जाएगा।
🔹 परीक्षा एक से अधिक पालियों में होने पर सभी पालियों के प्रश्नपत्रों का स्तर समान रखा जाएगा।
🔹 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
📌 शासन ने प्रस्ताव पर सहमति देते हुए वर्ष में न्यूनतम दो बार CBT के माध्यम से TET आयोजित कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन | स्कूल शिक्षा विभाग







