सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन का उत्सव” मातृ-संवाद के साथ कलेण्डा में हुआ आयोजन

सरायपाली :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरायपाली विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कलेण्डा में “आंगन का उत्सव-आंगन मिलन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पलता चौहान जी रही, साथ में समाजसेविका श्रीमती अनीता चौधरी जी, सेक्टर पर्वेक्षक अनीता यदु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हितग्राहि स्वास्थ्य anm व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती पुष्पलता चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के सुशासन में आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि माताओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत परिवार एवं विकसित समाज की नींव है। गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बालिकाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
श्रीमती अनीता चौधरी जी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने तथा बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने का आग्रह किया। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार एवं समाज को मिलकर प्रयास करने की बात कही।
आंगन मिलन समारोह के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, पोषण, मातृ-शिशु, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के बारे तथा स्वास्थ्य एवं बालिकाओं के समग्र विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विभागीय गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों के लिए न्यौता भोज एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी अतिथियों के हाथो संपन्न हुआ। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी को अतिथियों द्वारा पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों से ‘मातृ-संवाद’ किया गया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर “सेवा संकल्प से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, और सहायिकाओं का आत्मीय सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के चेहरों की मुस्कान और माताओं-बहनों का उत्साह ही इस उत्सव की सच्ची सफलता है। कार्यक्रम में अतिथियों ने हर घर मुनगा घर घर मुनगा के अंतर्गत मुनगा पौधरोपण कर पोषण व पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया वही पुरे कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

http://वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक टच करे 👇

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर विज्ञापन के लिए वाट्सप करे 📲📲9303910626📲📲

 

Recent Posts
error: Content is protected !!