वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सरायपाली विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ निकाली बाइक रैली

सरायपाली :- चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग, सरायपाली एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन,  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से काग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा कथित वोट चोरी के मामलों की जांच कराने की मांग उठाई।

मताधिकार की सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक नंद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ने विधायक कार्यालय से बाइक रैली निकाली, जो एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहां कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी रखी।
बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक रैली मे उपस्थित रहे।

Recent Posts
error: Content is protected !!