सेवा संकल्प अभियान : “तोषगांव” जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना और हर सुख-दुःख में अपने क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े रहना, यही मेरा संकल्प और सर्वोच्च प्राथमिकता है : सरला कोसरिया

सरायपाली :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता, सरलता और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने जिले के नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतो में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सरायपाली के तोषगांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सदस्य महिला आयोग श्रीमती सरला कोसरिया जी शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली

कार्यक्रम में श्री रामलाल चौहान जी, श्री राजेंद्र नायक जी, श्रीमती मोगरा पटेल जी, श्री कामता प्रसाद पटेल जी, श्रीमती कुमारी भास्कर जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी, उपाध्यक्ष श्री मुकेश धर्मेंद्र चौधरी जी, श्रीमती पुष्पलता चौहान जी, मंडल अध्यक्ष केन्दुवा श्री दण्डधर साव जी, श्री प्रदीप साहू जी, श्री स्वर्ण सिंह सलूजा जी, श्री मनोज दास जी,जनपद पंचायत सदस्यगण, मंडल उपाध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्तागण, सरपंच गण अधिकारी-कर्मचारीगण एवं विभिन्न ग्रामों से उपस्थित ग्रामीणजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सुविधा मिल रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा नागरिकों की समस्याओं और आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किट एवं सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा कृषि किट, मत्स्य विभाग द्वारा किट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही नागरिकों से आवेदन प्राप्त एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी जा रही है। विभिन्न सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर परीक्षण कर उनके निराकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। जिससे उन्हें शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

शिविर में महिला बाल विकास द्वारा आयोजित गर्भवती माताओ का गोदभराई की रस्म अतिथियों द्वारा किया गया।

शिविर में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत करा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों के माध्यम से आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। नागरिकों ने एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Recent Posts
error: Content is protected !!