सरायपाली :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छुहिया आंगनबाड़ी केंद्र में “आंगन का उत्सव-आंगन मिलन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती सीता चौहान का गोद भराई और लोकेश चौहान का अन्नप्राशन संस्कार अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों से ‘मातृ-संवाद’ किया गया। इस दौरान उन्हें शासन की महत्वपूर्ण पोषण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर “सेवा संकल्प से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आत्मीय सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के चेहरों की मुस्कान और माताओं-बहनों का उत्साह ही इस उत्सव की सच्ची सफलता है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच मनोज कुमार पटेल, सचिव मकरध्वज पटेल, पंच प्रेममोती यादवमहतारी वंदन हितग्राही अनिता पटेल ग्राम महिला मुख्या सरिता पटेल, Rho हरिराम पटेल Rho रेखा बाघ मितानिन पद्मावती चौहान उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन, मातृ शक्तियां एवं लाभार्थी नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मुनगा पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया













