सरायपाली : आंगनबाड़ी केंद्र पैकिन बी में सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन उत्सव” का आयोजन

सरायपाली :- पैकिन में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव ग्राम पैकिन के आंगनबाड़ी केंद्र बी में सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा निलेश तिवारी, जनपद सदस्य एवं सरपंच गीतिका आरूणि छत्रे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पुरोहित एवं सहायिका उपमा छत्रे द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तनुज भोई का अन्नप्राशन संस्कार एवं पुष्पा राजकुमार गिरी की गोद भराई भेंट एवं फल देकर किया गया। अपने ग्राम में उत्कृष्ट सेवा देने हेतु मुख्य अतिथि द्वय द्वारा मितानिन प्रभा तिवारी, सुशीला मुंडा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पुरोहित एवं सहायिका उपमा छत्रे एवं प्रतिभा पाढ़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही हर घर मुनगा,घर घर मुनगा की तर्ज पर शाला परिसर में मुनगा पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा पाढ़ी द्वारा न्योता भोज दिया गया, जिसमें चावल,दाल, सब्जी एवं खीर दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा निलेश तिवारी, गीतिका आरूणि छत्रे, उपसरपंच महेश्वर बरिहा,पंच संतोषिनी तांडी, खिरोद्र चौहान, आरूणि छत्रे, दयानंद साव,सचिव जवाहिर साहू, प्रभास मिश्र, शेषदेव दास, संजीव दास, संजय भोई, उबासिनी बरिहा,बी.आर.पी. माधुरी चौहान, शरद पुरोहित, प्रतिभा पाढ़ी, ज्योति प्रधान, उपमा छत्रे की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रधान, प्रधान पाठक,शा.प्रा.शा.पैकिन द्वारा किया गया। गीता पुरोहित द्वारा आभार व्यक्त कर, कार्यक्रम का समापन किया गया।

Recent Posts
error: Content is protected !!