रायपुर :- मानव जन कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा जनसेवा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में संस्थान की वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पार्षद श्रीमती संजना संतोष हियाल जी, श्री संतोष साहू जी, श्री कैलाश बेहरा जी, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू जी एवं श्री प्रदीप कुमार वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार चतुर्वेदी जी, महासचिव श्री योगेश पटेल जी, श्री विजय कुमार मिर्ची जी, डॉ. भूपेंद्र चतुर्वेदी जी, श्रीमती कुमारी भास्कर जी, श्रीमती देवकी दीवान जी, श्री धनेश्वर भास्कर जी, श्री सोमनाथ पटेल जी सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा बटन दबाकर वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। डॉ. विजय कुमार चतुर्वेदी जी ने कहा कि डिजिटल माध्यम के जरिए संस्थान की जनकल्याणकारी गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, रक्तदान एवं अन्य सामाजिक अभियानों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह एप्लीकेशन केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा, जनजागरूकता और जनभागीदारी को मजबूत करने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से आम नागरिक संस्थान की गतिविधियों से जुड़ सकेंगे और समाजसेवा में अपनी सहभागिता निभा सकेंगे।
संस्थान का संकल्प है—
जनसेवा • डिजिटल सुविधा • जनजागरूकता • जनभागीदारी • जनकल्याण
आम नागरिक Google Play Store पर “मानव जन कल्याण” सर्च कर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर संस्थान से जुड़ सकते हैं।
“सेवा का विस्तार, हर व्यक्ति तक पहुंच।”
— मानव जन कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ ।







