
सरायपाली :- सरायपाली की लोकप्रिय कर्मठ वरिष्ठ भाजपा नेत्री भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया जी का जन्मदिन आज दिनांक 27/09/2026 को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सरायपाली में भाजपा महिला मोर्चा की सभी सदस्यों ने मिलकर धूमधाम और खुशी के साथ मनाया। केक काट कर कार्यक्रम में सरला जी को बधाई देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई।
सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा की शुरुआत करने वाली सरला कोसरिया आज महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक सक्रियता की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई हैं। गायत्री परिवार से जुड़कर समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने निरंतर संघर्ष, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर एक अलग पहचान बनाई।

सरला कोसरिया का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर सहज नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किया। संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें भाजपा पार्टी से जिम्मेदारियां मिलती गई। जिसे पुरे ईमानदारी के साथ निर्वहन की। आज की कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा सरायपाली की सभी सदस्य शामिल हुए।











