आंगनबाड़ी केंद्र परसकोल में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता पर हुआ विविध गतिविधियां

सरायपाली : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी 1793 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा महिलाओं के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान समुदाय की सक्रिय सहभागिता से विभिन्न जागरूकता, स्वास्थ्य एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।

इसी क्रम में आज आंगनबाड़ी केंद्र परसकोल में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता पर विविध गतिविधियां का आयोजन हुआ ।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी नायक द्वारा आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों व अतिथियों को दी गई । कार्यकर्ता जानकी के द्वारा केंद्र में समुदाय के समक्ष मेरी पौष्टिक थाली का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया । महिलाओं एवं बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधि का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि परिवार अपने घर पर स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजन तैयार कर सकें।

महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती मिथिला सिदार ने बताया की एक दिन पूर्व ही कार्यक्रम मे अतिथि को आमंत्रित के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन कार्यक्रम हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी द्वारा हल्दी चावल देकर सादर आमंत्रित किया गया था इस निमंत्रण को पाकर गांव के अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए ।

उन्होंने बताया आंगनबाड़ी केंद्रं में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए। सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक न्योता भोज का आयोजन भी आंगनबाड़ी मे किया गया । स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता के साथ स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए मुनगा पौधरोपण किया गया ।

समुदाय को घर-घर मुनगा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा का संदेश भी दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में परसकोल के सरपंच श्री मनोज पटेल द्वारा बच्चों के लिए उपहार दिया गया और बच्चो के लिए खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने के लिए समुदाय को प्रोत्साहित किया गया ।

आज की कार्यक्रम में श्रीमती रामवती चौहान का गोदभराई संस्कार आंगनबाड़ी केंद्र में अतिथियों के हाथों पूरे रिवाज के साथ किया गया । सरपंच मनोज पटेल, पंच रेवती सिदार, पंच चरणराज चौहान, आबा कार्यकर्ता जानकी नायक, सहायिका व सुधीर कुमारी चौहान, व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Recent Posts
error: Content is protected !!