सरायपाली:- आज दिनांक 25/09/2026 को विधानसभा सरायपाली के भाजपा मंडल केंदूवाँ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें अतिथि के रूप में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई । आंगनबाड़ी केंद्र में श्रीमती भास्कर द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्राशन्न की संस्कार किया गया ।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता श्री बसंत पटेल जी, पूर्व कृषि सभापति श्री माधवदास जी,महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती वर्षा साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़कर मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच सेवा, संवाद और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर बच्चों को बिस्किट एवं खिलौनों का वितरण कर उनके साथ आत्मीय समय बिताया। समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचकर सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।








