जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा परिवार संस्कार कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी का आयोजन 26 सितंबर को

महासमुंद :- जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, संस्कारों के संरक्षण एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “परिवार संस्कार कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी” का आयोजन 26 सितंबर 2026, शनिवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन साहू सदन, बी.टी.आई. रोड, महासमुंद में किया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज के परिवारों में संस्कार, सामाजिक एकता, आपसी संवाद एवं सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने के विषय पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ संस्कारयुक्त एवं सुसंस्कृत समाज के निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंदूलाल साहू जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम एवं पूर्व सांसद, महासमुंद होंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती साधना साहू जी, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ; डॉ. सुनील साहू जी, संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ तथा श्रीमती चंद्रवती साहू जी, संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में श्री बसंत कुमार साहू जी एवं श्रीमती पूनम साहू जी, अभ्युदय संस्थान, अछोटी, दुर्ग द्वारा मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रथम सत्र प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। द्वितीय सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा, जिसमें अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन के साथ-साथ जिला साहू संघ महासमुंद के नियुक्त मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा।

जिला साहू संघ महासमुंद ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं एवं परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला में सहभागी बनने तथा विचारों का आदान-प्रदान करने का आह्वान किया है।

आयोजकों ने कहा कि परिवार संस्कार ही सुदृढ़ समाज की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, एकता, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजक:
जिला साहू संघ महासमुंद

Recent Posts
error: Content is protected !!