शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता जैसी गतिविधियों में सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री निमंकर पटेल ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम अधिकारी श्री शिव प्रसाद पटेल ने स्वयंसेवकों को समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर व्याख्याता श्री पुनीत लाल चौधरी, श्रीमती सीता सिंह, श्री जयदेव साहू, श्री राजेश कुमार पंडा, श्री देवराज पाणिग्रही, श्रीमती एकता शर्मा, श्री भूपेंद्र कुमार खूंटे, श्री अंगद कुमार अजगर एवं श्री केदार पटेल सहित छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।







