सरायपाली :- सरायपाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 09 से राशन वितरण व्यवस्था को लेकर शिकायत किया गया है। वार्ड के राशन ‘कार्डधारी हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन जतिन देहरी पर आरोप लगाया है कि सितंबर 2026 के राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर एंटी तो कर दी गई, लेकिन पात्रता के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध नहीं कराया गया।हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत मे लिखा गया हैँ :
“अभी एंट्री कर रहा हूं, अगले महीने दूंगा -शिकायत में आरोप शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाया गया। इसके बाद जब निर्धारित मात्रा में राशन मांगा गया तो कथित रूप से टाल-मटोल की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर सेल्समैन की ओर से कहा गया कि “अभी एंटरी कर रहा हूं, अगले महीने पूरा राशन दूंगा।”हितग्राहियों का सवाल है कि यदि ई-पॉस मशीन में राशन वितरण की एंट्री पूरी कर दी गई. तो वास्तविक रूप से हितग्राही को निर्धारित राशन क्यों नहीं दिया जा रहा हैँ।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और जिन हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन नहीं मिला है, उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाए।
Pdf : DOC-20260924-WA0018
मामले की गंभीरता को देखते हुए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को सामूहिक शिकायत भेजी है। इसकी प्रतिलिपि एसडीएम सरायपाली, खाद्य अधिकारी महासमुंद और तहसीलदार सरायपाली को भी दी गई है।अब सवाल यह है कि ई-पॉस मशीन में दर्ज आंकड़े और दुकान के वास्तविक स्टॉक में कितना मेल है? शिकायत के बाद होने वाली जांच से ही यह स्पष्ट होगा। हितग्राहियों ने उम्मीद जताई है कि जांच निष्पक्ष रूप से कराकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।











