सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन में महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक, खेल एवं सड़क अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष रखी। क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री साव ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया ।
सरला कोसरिया ने सतनामी समाज के लिए मंगल भवन, घसिया समाज के लिए सामुदायिक भवन तथा क्षेत्र में दो अन्य मंगल भवनों के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सामाजेक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन उपलब्ध होने से ग्रामीणों और विभिन्न समाजों को सुविधा मिलेगी। खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के बलौदा, तोरेसिंहा, छुईपाली और नवागढ़ में खेल मैदान तथा मैदानों में आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग भी रखी गईं। इसके साथ ही सरायपाली में आधुनिक मिनी स्टेडियम निर्माण और फुलझर कॉलेज के मैदान के समतलीकरण की मांग की गई।

शैक्षणिक संस्थानों में विधार्थियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेजेस स्कूल और गोलवलकर स्कूल में शेड निर्माण की मांग भी सरला कोसरिया ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
वहीं क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेलमुंडी से साल्हेपाली तथा बेलमुंडी से पाईकपारा मार्ग के निर्माण की मांग की गईं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सरला कोसरिया ने कहा कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, खेल, सामाजिक अधोसंरचना और सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए विकास कार्यों के संबंध में सहमति जताई।

पूर्व मे भी श्रीमती सरला कोसरिया के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सरल, सहज एवं यसस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति दी, जो इस तरह से है ग्राम उमरिया में सी सी निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, संतपाली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, सलखण्ड में सीसी रोड़ हेतु 5 लाख रुपये, दलदली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, कुसमुर में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बुटिपाली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, भंवरचुवां में सीसी रोड़ हेतु 5 लाख रुपये, मुनगाडीह में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, रिमजी में सीसी रोड़ हेतु 5 लाख रुपये, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलौदा में स्मार्ट क्लास हेतु 11 लाख रुपये, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास हेतु 11 लाख रुपये, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जम्हारी में स्मार्ट क्लास हेतु 11 लाख रुपये, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा(छिबर्रा) में स्मार्ट क्लास हेतु 11 लाख रुपये।
श्रीमती सरला कोसरिया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हूं इस भावना को साकार करने में कोई पद में बने रहना, नही रहना इससे कोई फर्क नही पड़ता है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।











