
सरायपाली :-आज दिनांक 21/10/2026 को विधानसभा सरायपाली के अंतर्गत ग्राम केंदुढार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद जी शामिल हुई। साथ में ग्राम पंचायत सरपंच केंदूढार श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, पंच श्रीमती अनिता चौहान जी, पंच श्रीमती साहू जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं पारंपरिक संस्कृति की पहचान पंडवानी गायन की शानदार प्रस्तुति सुश्री दुर्गा साहू जी द्वारा दी गई। उनकी भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति को देखकर और श्रवण कर मन आनंद, श्रद्धा एवं गौरव से भर उठा।

पंडवानी केवल एक लोककला नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन हमारी लोककलाओं को संरक्षित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों तक अपनी संस्कृति और परंपराओं को पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहाँ की माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति निरंतर समृद्ध होती रहे।








