छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों का समय-सीमा में भुगतान करने की मांग

सरायपाली :- छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ, तहसील सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की कि विकासखंड में शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति संबंधी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। साथ ही, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले स्वत्वों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, बैंकों तथा कोषालय को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
संघ ने बताया कि समय पर भुगतान नहीं होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इससे पेंशनर साथियों में निराशा व्याप्त है। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर मिलना आवश्यक है, ताकि उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
संघ ने प्रशासन से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा उनके स्वत्वों का भुगतान निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सहित संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts
error: Content is protected !!