छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, आज होगा एग्रीमेंट

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा में 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी। 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, जानें शहरवार बसों की संख्या और सुविधाएं।

छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए 11 अक्टूबर 2026 को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा नगर निगम तथा चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच यह समझौता होगा।इतिहास जानें इस योजना से प्रदेश के शहरी सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने की उम्मीद है। बिलासपुर और भिलाई में 1 नवंबर 2026 तक शुरुआती तौर पर 20-20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Recent Posts
error: Content is protected !!