शक्ति केंद्र मोहका की मासिक बैठक संपन्न — बूथ सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

आज ग्राम गिधली में भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अंतर्गत शक्ति केंद्र मोहका की मासिक बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला पंचायत सभापति तथा भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर जी शामिल हुईं।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक
पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहें और सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री नरहरी सिंह पोर्ते जी, मंडल सह-प्रभारी श्रीमती सीता सतपथी जी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री माधव साव जी, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री राजेंद्र पटेल जी, संयोजक श्री संजय प्रधान जी, सह-संयोजक श्री पुरुषोत्तम प्रधान जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts
error: Content is protected !!