गढ़फुलझर :- भारतीय जनता पार्टी मण्डल गढ़फुलझर की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, शक्ति केन्द्रों की गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक बूथ तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहें और सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।







