महासमुंद :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को महासमुंद के शंकराचार्य भवन में सेवा ज्योति यात्रा – विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। आज की कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पलता चौहान ने की सहभागिता, उन्होंने प्रधानमंत्री की उद्बोधन को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों के साथ सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी, ऊर्जावान एवं ओजस्वी संबोधन का सीधा प्रसारण सुना और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। प्रधानमंत्री ?के 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर हाईस्कूल मैदान में छात्र -छात्राओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई भव्य एवं आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया और सराहना की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान कर रही है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, अंत्योदय और राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ देश के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के 25 ववर्षो का यह पड़ाव राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और संकल्प की प्रेरणा देता है। विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हैं। भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमारा एक ही संकल्प है – “हम करके रहेंगे .. We Will Do it कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन का विशेष मार्गदर्शन वर्चुअली एवं संदेश के माध्यम से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगण, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्छों के कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सेवा से संकल्प… संकल्प से विकसित भारत के जयघोष के साथ हुआ।









