छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर के समूह-2 (तृतीय श्रेणी) के उप-समूह-02 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
प्रमुख पद और रिक्तियों की संख्या:
मंडल द्वारा जारी विवरण के अनुसार, कुल पदों का विवरण इस प्रकार है:
1 : शीघ्रलेखक (हिंदी): 30 पद
2 : शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 03 पद
3 : शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद
4 : शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी): 05 पद
5 : स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिंदी): 02 पद
6 : उप निरीक्षक- अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिंदी): 34 पद
7 : डाटा एंट्री ऑपरेटर: 25 पद
8 : स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद
9 : सहायक ग्रेड 3: 1206 पद
10 : पंजीयन लिपिक: 50 पद
11 : सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद
12 : सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला- इकाई संवर्ग): 279 पद
ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी:
आवेदन प्रक्रिया: इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंडल के आधिकारिक पोर्टल https://cgssb.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किए जाएंगे।
नियम एवं शर्तें: पदों से संबंधित नियम, शर्तें, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन की विधि एवं परीक्षा संचालन संबंधी विस्तृत निर्देश मंडल की वेबसाइट पर पृथक से अपलोड किए जाएंगे।
विशेष निर्देश: विज्ञापित पदों के लिए जारी चयन सूची माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी.) क्रमांक 19668 / 2022 के अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी।












