सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आँगन मिलन उत्सव” वार्ड क्र 13 बसना में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुपकुमारी ने मातृ शक्ति के साथ आत्मीय संवाद कर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

बसना :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं आँगन मिलन उत्सव में आज मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद एवं सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं महासमुंद लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी ने महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके अनुभवों, सुझावों एवं सामाजिक सरोकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। महिलाओं की समस्याओं, उनकी अपेक्षाओं तथा समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने कहा हमारी मातृशक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र की सशक्त आधारशिला है। जब महिलाएं जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ती हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा निर्मित होती है। आँगन मिलन उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं से जुड़ने, उनकी बात सुनने और उनके साथ मिलकर समाजहित में आगे बढ़ने का एक सार्थक प्रयास है। आइए, सेवा, संवाद और सहभागिता के माध्यम से महिला शक्ति को सशक्त बनाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

आज की कार्यक्रम में आयोजित महिला बाल विकास की तरफ से गर्भवती माताओ का गर्भ संस्कार व बच्चों की अन्न प्राशन संस्कार श्रीमती चौधरी ने अपने शुभ हाथो से शुभकामनाएं सहित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों से ‘मातृ-संवाद’ किया गया। इस दौरान उन्हें शासन की महत्वपूर्ण पोषण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर “सेवा संकल्प से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आत्मीय सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के चेहरों की मुस्कान और माताओं-बहनों का उत्साह ही इस उत्सव की सच्ची सफलता है।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

Recent Posts
error: Content is protected !!