सेवा, संवाद और जनकल्याण के संकल्प के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के केंदुवा में सेवा शिविर का अवलोकन एवं लाभार्थियों से श्रीमती सरला कोसरिया ने किया आत्मीय संवाद

सरायपाली :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम केदुआ में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया जी शामिल हुई और पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल जी, श्री स्वर्ण सिंह सलूजा जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, श्री लोकनाथ बारीक जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा जी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान जी, श्री प्रमोद कुमार सागर जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष केंदुवा श्री दण्डधर साव जी, श्री मनोज दास जी, जनपद पंचायत सदस्यगण, मंडल उपाध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्तागण, सरपंचगण, विभागों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम में श्रीमती सरला कोसरिया एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागवार प्राप्त आवेदनों, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पात्रतानुसार प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में सरायपाली विकासखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नागरिकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान की कार्यवाही की गई।

शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से जुड़ी रही है। इसी सेवा संकल्प को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

श्रीमती सरला जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वात्सल्य एवं महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरायपाली क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए समाधान की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गर्भसंस्कार व अन्नप्रासन की संस्कार किया गया ।

शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। साथ ही विभागों द्वारा इन योजनाओं के अंतर्गत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा मिलने वाले लाभ के संबंध में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किट एवं सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा कृषि किट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

Recent Posts
error: Content is protected !!