अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गौरव विद्या मंदिर स्कूल सरायपाली में आयोजित

सरला कोसरिया : विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।

सरायपाली :- अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विद्यर्थियों में भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यर्थी उपस्थित रहे। सरला कोसरिया ने परीक्षा आयोजन से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरव विद्या मंदिर सरायपाली में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का अवलोकन, विद्यार्थियों को संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश।
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने सरायपाली स्थित गौरव विद्या मंदिर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों से संवाद करते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों के महत्व पर चर्चा की।


सरला कोसरिया ने कहा कि विद्यर्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्यापत नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना आवश्यक है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसी पहल बच्चों में अपनी गौरवशाली संस्कृति के प्रति समझ और जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की जडें संस्कारों में हैं और संस्कारवान युवा देश के मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, सेवा, सदाचार, कर्तव्यबोध और राष्ट्र्रेम जैसे मूल्यों को अपनाना चाहिए।

Recent Posts
error: Content is protected !!