सेवा संकल्प अभियान : छिंदपाली में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

महासमुंद/सरायपाली :- विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदपाली के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर जागरूक किया गया।

अतिथियों का किया गया आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान जी उपस्थित रही साथ में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद सागर जी, जनपद सदस्य श्रीमती दमयंती साहू जी, सरपंच महोदया श्रीमती संतोषिनी बारीक जी, पंच महोदया श्रीमती विनोदिनी साहू जी, पंच महोदय श्री विकास कुमार बारीक जी, पंच प्रतिनिधि श्री मोहन साहू जी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

संतुलित आहार की दी गई जानकारी, हुई गोद भराई

पोषण पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पारंपरिक रूप से अतिथियों के हाथो से निभाई गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और डॉक्टर की सलाह का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई । इसके साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण (शारीरिक एवं मानसिक) विकास के लिए पौष्टिक भोजन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई

समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा भोई ने अपने बेटे आदर्श भोई के जन्मदिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी के बच्चों व अतिथियों को नेवता भोज दिया। वहीं क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को अतिथियों के हाथो से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान श्रीमती पुष्पलता चौहान ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, पोषण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

श्रीमती पुष्पलता चौहान ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी जरूरतों को समझना और समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और महिलाओं के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां मिलने वाली सुविधाओं की नियमित जानकारी लेना और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करना जरूरी है।

श्री प्रमोद सागर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में बच्चों, माताओं एवं समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं माताओं द्वारा आंगनबाड़ी पोषण वाटिका में फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही “घर-घर मुनगा, हर-घर मुनगा” की भावना के अनुरूप मुनगा पौधों का रोपण कर पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य, सुपोषित बचपन और स्वस्थ समाज के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया l
आज की कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा भोई, श्रीमती संजू , श्रीमती मंजू , श्रीमती सिंधुसुता, सुश्री रजनी चौहान, सहायिका उर्मिला चौहान अरंकुमारी यादव मितानिन ललिता पाणिग्रही और मंदाकिनी साव और श्रम विभाग से ज्योति और बसंत की उपस्थिति रही ।

Recent Posts
error: Content is protected !!