
बसना :- 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन बेलटिकरी में गांधी जयंती मनाया गया और आज स्वच्छता एवं जल संवर्धन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में मंदिर और तालाब और स्कूल के सामने साफ सफाई किया गया कार्यक्रम में बेलटिकरी पंचायत के सरपंच लीलाबाई बरिहा, सचिव गंगाधर साथ में भंवरपुर मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी सलखंड मंडी अध्यक्ष झनकराम चौधरी आं बा कार्यकर्ता द्वारिका बरिहा ललिता लखी मितानिन जसवंती और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई ।

अभियान के दौरान साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल के सदुपयोग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्रमदान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर भंवरपुर मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन स्वच्छता अभियान चलाना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की स्थायी भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, इसलिए आज आवश्यकता है कि हम पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करें और जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखें। उन्होंने ग्रामीणों से अपने गांव को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण के कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सलखंड मंडी अध्यक्ष झनकराम चौधरी ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मिलकर किसी जनहित के कार्य में सहभागी बनते हैं, तो उसका प्रभाव व्यापक होता है। सामूहिक प्रयासों से गांवों में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को भी मजबूत किया जा सकता है।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ ही जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।










