सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 2 अक्टूबर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

सरायपाली :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 2 अक्टूबर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देने की अनूठी पहल भी शिविर में देखने को मिली।


शिवनाथ ब्लड सेंटर की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट प्रदान किए गए। रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा को जोड़ने की इस पहल से लोगों में जागरूकता का संदेश पहुंचा। शिविर में जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, तथा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल उपस्थित रहे। राइस मिल एसोसिएशन सरायपाली की ओर से भी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने सभी रक्तदाताओं को पानी की बोतल उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर राइस् की बोतल उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना था।
शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू, डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी .आर. धृतलहरे तथा विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम से विनय प्रधान, राजकुमार पटेल (एमएलटी), ब्रह्मप्रकाश कर, भुवनेश्वर पटेल, त्रिलोचन चौधरी, चिंताराम सिदार, रेखा सिंह (एमएलटी), हेमचंद मांझी (आईसीटीसी काउंसलर), वीणा मेश्राम (स्टाफ नर्स), डोलचंद पटेल एवं सुरेश पटेल (स्वास्थ्य पर्यवेक्षक) सहित अन्य कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में विशेष सेवाएं प्रदान कीं।संदेश: “रक्तदान महादान-आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।

Recent Posts
error: Content is protected !!