स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर

सरायपाली :- महासमुंद कलेक्टर लंगेह सर के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में दिनांक 2/10/2026 को समय 10 बजे से 4 बजे तक. सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन स्वरूप एक हेलमेट (Helmet) उपहार में दिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा और मानवता की सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “जन-जन का संकल्प – स्वस्थ भारत का निर्माण” और “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ इस विशेष शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारी : 

दिनांक :-  2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
स्थान : स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली
आयोजक : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़

रक्त दें, जीवन बचाए

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया है कि आपका केवल एक यूनिट रक्त किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान से न केवल किसी को नई जिंदगी मिलती है, बल्कि इससे मानवता का मान भी बढ़ता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ने सभी क्षेत्रवासियों से “सेवा संकल्प अभियान” के इस पवित्र कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया है।

Recent Posts
error: Content is protected !!