सरायपाली : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का उत्सव, श्रीमती भास्कर ने मातृ-संवाद के साथ पोषण और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का दिया संदेश

सरायपाली/जटाकन्हार :– सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जटाकन्हार के आंगनबाड़ी केंद्र में “आंगन का उत्सव-आंगन मिलन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों के लिए न्यौता भोज एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ

श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों से ‘मातृ-संवाद’ किया गया। इस दौरान उन्हें शासन की महत्वपूर्ण पोषण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर “सेवा संकल्प से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आत्मीय सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के चेहरों की मुस्कान और माताओं-बहनों का उत्साह ही इस उत्सव की सच्ची सफलता है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन, मातृ शक्तियां एवं लाभार्थी नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया

Recent Posts
error: Content is protected !!