राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में ‘सारंग’ दिखाएगा हैरतअंगेज करतब

2 नवंबर को नवा रायपुर में ‘सारंग’ के छह हेलीकॉप्टर दिखाएंगे रोमांचक करतब, ‘आकाशगंगा’ टीम पैराशूट जंप से दिखाएगी वायुसेना का कौशल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार रोमांच और देशभक्ति के रंग में नजर आएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्योत्सव के दौरान नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना के विशेष एयर शो का आयोजन किया जाएगा। 2 नवंबर को आसमान में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नए स्थान तलाशें छह हेलीकॉप्टर दिखाएंगे रोमांचक करतब एयर शो के दौरान वायुसेना की ‘सारंग’ टीम के छह हेलीकॉप्टर एक साथ आसमान में हैरतअंगेज करतब पेश करेंगे। इस दौरान हेलीकॉप्टरों की सटीक उड़ान और समन्वय दर्शकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

‘आकाशगंगा’ टीम लगाएगी पैराशूट जंप

कार्यक्रम में वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ टीम भी शामिल होगी। टीम के जवान आसमान से पैराशूट जंप कर अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल होंगे। कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की कार्यक्रम को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की बैठक ली। उन्होंने आयोजन स्थल पर ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से दर्शकों की सुविधा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

Recent Posts
error: Content is protected !!