राष्ट्रीय पोषण माह 2026 : तोषगाँव मे आयोजित हुआ आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम

महासमुंद/सरायपाली :- राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है । इस दौरान जन-जागरूकता के लिए अनाज, फल और सब्जियों की रंगोली बनाकर लोगों को सही खान-पान का संदेश दिया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज तोषगाँव मे आँगन मिलन सेवा कर्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे ग्राम पंचायत सरपंच श्री मोहितराम रौतिया, सरपंच के धर्मपत्नी श्रीमती पूनम रौतिया, पंच श्रीमती सुभाषिनी भोई, ए. एन.एम. श्रीमती गितांजली सिदार, आर.एच.ओ. श्री विमल सिदार, ग्राम पंचायत सदस्य श्री रितेश बारिक, महिला बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर सुश्री स्वरूपा भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री कस्तुरी कर, सरिता विशाल, श्रीमती सुभाषिनी भोई, सहायिका श्रीमती रोशनी धृतलहरे, सुश्री शांति बाघ, श्रीमती किशोरी मिश्रा,मितानिन यशोवंती विशाल, सुमित्रा विशाल, गुलापी डनसना, इतवारिन अजगल्ला,गर्भवती, शिशुवती, किशोरी बालिकाएं,व अन्य हितग्राही शामिल थे।


रंगोली के माध्यम से गर्भवती माताओं को बताया जा रहा है कि पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी फल एवं सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें,जो उनके साथ उनकी भावी संतान के लिए भी जरूरी है। आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओ को पोषण किट दिया गया। शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पौस्टिक आहार तैयार करने की जानकारी दिया गया । इस दौरान बच्चों के पोषण स्तर संवर्धन हेतु अर्धठोस ऊपरी आहार के बारे में माताओं को बताया गया । साथ ही नवजात बच्चों के लिए स्तनपान, स्वच्छता के महत्व को समझाया गया ।

सुश्री स्वरूपा भोई महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक द्वारा बताया गया की 9 वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 शुरू हो चूका हैँ जो हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी थीम पर आधारित हैँ

पर्यवेक्षक सुश्री स्वरूपा भोई ने बताया की सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कुपोषण के दूरकरने में बच्चों, माताओं एवं समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किया ।

आज की कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र तोषगांव 1,2,3 ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, कस्तूरी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा केंद्र ने नेवता भोज का आयोजन किया गया मेहंदी प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ्य लइका कार्यक्रम कराया गया जिसमें श्री सरंपच रौतिया व पंच श्रीमती सुभाषिनी भोई के द्वारा पुरस्कार भी दिया गया।

Recent Posts
error: Content is protected !!