ग्राम डुमरपाली में *ठाकुर देव विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल केंदुवा के अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में *ठाकुर देव विवाह* में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल जी, केंदुवा मंडल अध्यक्ष श्री दण्डधर साव जी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती उषा पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में *ठाकुर देव विवाह* एक अनोखी परंपरा है , जिसमें ग्राम देवता ठाकुर देव और ‘भातपोरशी ”की प्रतीकात्मक शादी कराई जाती है।यह मुख्य रूप से आदिवासी समुदायों द्वारा गांव की उन्नति, बच्चों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए किया जाता है। इसमें गांव के ही गोटिया (मुखिया) और गौटिन (मुखिया की पत्नी) को ठाकुर देव के रूप में सजाकर बेगाओं ( पुजारियों )द्वारा रीति – रिवाजो से विवाह संपन्न कराया जाता है । श्रीमती भास्कर ने आयोजक समिति को बहुत बहुत बधाई एवं आभार की ।

Recent Posts
error: Content is protected !!