Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा महासमुन्द के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल सरायपाली के द्वारा आज शक्ति केंद्र मुड़पाहर के, बूथ केंजुवां में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत गांव में चौपाल लगाकर श्रीमती भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।
गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर जानकारी ली गई ।
उन्हें कौन सी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास की गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल सरायपाली के पूर्व विधायक श्री राम लाल चौहान जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री धनेश नायक जी,जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर , महिला मोर्चा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती वर्षा साहू,धनंजय नायक जी, जनपद पंचायत सदस्य श्री उद्धव भोई जी, स्थानीय सरपंच एवं युवा भाजपा नेता श्री चैतन्य नायक जी, युवा मोर्चा जिला विधि एवं तकनीकी सह प्रमुख श्री पुरुषोत्तम नायक जी, धर्मेंद्र नायक, जय कृष्ण नायक, मनोज पटेल रमेशपटेल,अनीश पटेल, रघुनाथ यादव, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







