विधायक चातुरी नंद ने शक्ति वंदन अधिनियम के बहाने भाजपा को फिर घेरा, कहा भाजपा मजबूरी में कर रही लागू, कांग्रेस ने रखी महिला आरक्षण की मजबूत नींव

*महिलाओं के अधिकार की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी, भाजपा अब मजबूरी में साथ – चातुरी नंद*

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor


– विधायक चातुरी नंद ने शक्ति वंदन अधिनियम के बहाने भाजपा को फिर घेरा, कहा भाजपा मजबूरी में कर रही लागू, कांग्रेस ने रखी महिला आरक्षण की मजबूत नींव

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा की कोई मौलिक पहल नहीं, बल्कि कांग्रेस के दशकों पुराने संघर्ष और संकल्प का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी ने देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मजबूत नींव रखी गई थी। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महिला आरक्षण को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध प्रयास किए गए। वर्ष 2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होना इसी संकल्प का प्रमाण है।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि भाजपा आज महिला आरक्षण की बात कर रही है, तो यह कांग्रेस द्वारा बनाए गए मजबूत आधार का ही परिणाम है। भाजपा और उसके वैचारिक संगठन आरएसएस का इतिहास महिलाओं को समान अधिकार देने के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में पंचायतों और नगरीय निकायों में महिलाओं को जो आरक्षण मिला है, वह भी कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा 1989 में इस दिशा में पहल की गई, जिसे आगे बढ़ाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव ने 1993 में संवैधानिक संशोधन कर इसे लागू किया। आज देशभर में लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं, जो कांग्रेस की सोच और प्रयासों का प्रतिफल है।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि देश की आधी आबादी को उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए कांग्रेस हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में संघर्ष जारी रहेगा।

Recent Posts
error: Content is protected !!