विकासखंड सरायपाली में “अंगना म शिक्षा” अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

विकासखंड सरायपाली में “अंगना म शिक्षा” अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया

अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार का आयोजन किया गया


इस कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी श्री रेखराज शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।


कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल तथा बीआरसी श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। साथ ही ब्लॉक नोडल “अंगना म शिक्षा” श्रीमती निरुपमा देवता के नेतृत्व में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में “पढ़ाई तिहार” कार्यक्रम का भी प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात माताओं को अंगना म शिक्षा मेला सपोर्ट कार्ड वितरण कार्ड संकलित किया गया।

माताओं को 1 से 9 तक के काउंटरों की गतिविधि कराई गई।जिसमें शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास,भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों को कोना सम्मिलित था। संतुलन बनाकर चलना, कूदना, पेपर फोल्डिंग, मिलान, रंग पहचान,वर्गीकरण, क्रम से लगाना चित्रवाचन, पढ़ना आकार पहचान, गिनना, अंक पहचान जमा घटा, रंग भरे, लिखे ,भाव पहचाने पर गतिविधि कराई गई। घर-घर ओआरएस अभियान, हर घर ब्लैक बोर्ड ,स्वच्छ यूनिफॉर्म मिशन,समर कैंप के बारे में माता को संदेश दिया गया।

स्मार्ट माता का चयन किया गया। जिसमें अनीता भोई ,पदमा यादव स्मार्ट माता के रूप में चयनित हुए माताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।मनोरंजन के लिए फुग्गा फुलाओ, बिस्किट खाओ, बिंदी लगाओ ,सुई धागा दौड़, मोमबत्ती जलाओ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।


इस अवसर पर उपस्थित अनीता भोई,पदमा यादव, उत्तरा नायक, दुवास मोती ,सरस्वती चौहान,फूल कुंवर चौहान, बिलासिनी चौहान, संगीता, सुरेंद्र भोई,वीरा चौहान, उर्मिला भोई आदि माताओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने घर के परिवेश में लागू करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दुर्वादल दीप प्रधान पाठक, राज कुमार भोई सहायक शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नयाक, सभी माताओं एवं बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

Recent Posts
error: Content is protected !!