Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 5 मई 2026 तक अंग्रेज़ी माध्यम हेतु कक्षावार रिक्त सीटों पर ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन समयसीमा में किया जा सकता है। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवदेन कर सकेगा। महतारी दुलार योजना अन्तर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा, प्रवेश हेतु आवदेन पत्र के साथ मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ज़ारी पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। बी.पी.एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों को कूल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया जायेगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा ज़ारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कक्षावार रिक्त सीटों के विरुद्ध अधिक आवदेन प्राप्त होने पर पात्र आवेदकों में से रिक्त सीटों पर प्रवेश लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 6 मई 2026 से 10 मई 2026 तक किया जाएगा एवं प्रवेश संबंधी अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई 2026 से 15 मई 2026 तक किया जायेगा। प्रत्येक कक्षा में कूल रिक्त सीटों का 50 प्रतिशत छात्राओं के लिए होगा। छात्राओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर छात्रों से सीट भरी जा सकेगी। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। प्रवेश संबंधी विस्तृत दिशा निर्देशों, आदेशों,रिक्त सीटों की जानकारी आदि के लिए कार्यालयीन समय में सेजेस सरायपाली में प्रवेश विभाग से संपर्क कर सकते हैं तथा विद्यालय में सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।







