सरायपाली : दर्राभाठा मे आयोजित आलेख महीमा बाबा कुटी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम मे श्रीमती भास्कर जी शामिल हुई
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- विधानसभा सरायपाली के अंतर्गत ग्राम दर्राभांठा में आयोजित महिमा आलेख बाललीला एवं बाबा कुटी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद व भाजपा जिला मंत्री महासमुंद भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा की पूरे ग्राम में भक्ति, और श्रद्धा का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर हृदय को भक्तिमय कर दिया। माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुगों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

आलेख महिमा यह सुधारवादी संप्रदाय बाद में महिमा संप्रदाय के नाम से जाना गया। महिमा गोसाई द्वारा प्रचारित धर्म या *निराकार ईश्वर का धर्म* भी कहा जाता है। आलेख का अर्थ है कुछ ऐसा जो अलिखित हो, अनपढ़ हो या अभी लिखा जाना बाकी हो।

महिमा आलेख महिमा धर्म की उत्पत्ति 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पूर्वी राज्य ओडिशा में हुई थी। इसकी स्थापना करिश्माई और रहस्यमय आध्यात्मिक नेता महिमा गोसाई ने की थी, जिनके बारे में माना जाता है है कि उन्हें दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ था।
श्रीमती भास्कर ने कहा की मथुरा नरेश महाराज कंस दरबार में उपस्थित होकर दो शब्द बोलने का सौभाग्य मिला उसके लिए आयोजक समिति का आभार।

प्राण प्रतिष्ठा के पावन क्षणों ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।
महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित रात्रिकालीन कंस दरबार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की अभिव्यक्ति, संवाद और अभिनय ने उपस्थित जनसमूह को एक अलग ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति से भर दिया।







