महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के अब सरायपाली विकासखंड में अब तेज रफ्तार से चल रही वाहनों व मोटरसाइकिल चालकों को नियंत्रित किए जाने के साथ ही बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही होगी इसके साथ ही अब सभी जगह सीसीटीवी जो कि उच्च क्वालिटी के कैमरों से यातायात पर नजर रखी जाएगी
सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए सरायपाली नगर में उच्च क्वालिटी व फिक्वेन्सी के कैमरो विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे । जिसकी निगरानी कंट्रेल रूम से की जाएगी। नियम तोड़ने वालो के खिलाफ तत्काल ई चालान उनके पास पहंचेगा
प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में अभी इसे महासमंद नगर में प्रारभ किया जा रहा है। आगामी माह अप्रैल से सरायपाली में भी इसे लागू किया जायेगा अब नगर में दुपहिया वाहन में अब चालक के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा । हेलमेट न पहनने पर ई चलान की कार्यवाही होगी। इस के दौरान लगभग परिजनों से भी अपेक्षा है कि अब वे नाबालिक बच्चों को भुल कर भी वाहन चलाने न दें । ऐसे नाबालिक वाहन चलाते कैमरे में स्वत ही आने के बाद तत्काल चालानी करवाही होगी। इसके साथ ही नियम तोडने वाले वाहन मालिकों को चालान का मेसेज के साथ ही एक लिंक भी भुगतान हेतु भेजा जायेगा। 90 दिनों के अंदर भुगतान न होने पर प्रकरण स्वयं न्यायालय में ट्रांसफर हो जायेगा। SDOP ललिता मेहर ने सभी सरायपाली नगर वासियों सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि जनता में जागरूकता फैलाने में मदद करे।







