
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नक्शे देखें जारी अधिसूचना के मुताबिक, अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पांडे को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत की गई है।







